कोटाः मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 4 मई को होने जा रही है। नीट परीक्षा में कोटा से भी हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे। कोटा केयर्स अभियान के तहत अब प्रशासनिक अधिकारी फैकल्टी के साथ छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों को मोटिवेट कर रहे हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर हर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी विद्यार्थियों के बीच जाकर उनका हालचाल जान रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं।
इसके लिए प्रशासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी लगातार इंदिरा विहार, जवाहर नगर, महावीर नगर, कुन्हाड़ी लैंडमार्क सिटी व नया नोहरा कोरलपार्क स्थित विभिन्न छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। नोडल कोऑर्डिनेटर व अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन सुनीता डागा ने जवाहर नगर क्षेत्र में स्थित छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी शंकाओं का समाधान कर उन्हें मोटिवेट किया। अब हमें परीक्षा से कुछ दिन पहले कोई नया प्रयोग नहीं करना है। हमें आत्मविश्वास बनाए रखते हुए स्वच्छ मानसिकता के साथ आगे बढ़ना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी तुलना किसी से न करें। उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा के अंतिम दिनों में खुद को कूल रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। व्यायाम और अनुलोम-विलोम करें। देर रात तक पढ़ाई करने से बचें और पर्याप्त नींद लें। क्योंकि थके हुए दिमाग से पढ़ाई करने का कोई फायदा नहीं है। गर्मी को देखते हुए उन्होंने शरीर को हाइड्रेट रखने, ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने और फल खाने की सलाह दी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई