कोटा: हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कोटा शहर ने एक नई और प्रेरणादायक शुरुआत की है। एक अभियान '999 पौधे हरियाली की ओर 999 कदम' का शुभारंभ शुक्रवार को एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इसमें समाज और प्रशासन का प्रभावी सहयोग देखने को मिला। अभियान का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि आईजी रवि दत्त गौड़, विशिष्ट अतिथि कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, विशेष अतिथि राजेश बिरला तथा अतिथि अशोक माहेश्वरी के करकमलों से पौधारोपण कर की गई।
इस अवसर पर होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष व अभियान के मुख्य सलाहकार पंकज बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में शहर के अतिक्रमित क्षेत्रों को मुक्त कर वहां मार्गों को चौड़ा किया गया। तत्पश्चात, इन डिवाइडरों पर पौधारोपण की योजना को डिप्टी एसपी राजेश टेलर के सहयोग से सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया। अतिथियों ने इसे अभिनव व सराहनीय पहल बताया।
इस अभिनव अभियान के तहत 999 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिसका उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी है। इस कार्य हेतु एक सशक्त पर्यावरण समिति का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक डिप्टी एसपी राजेश टेलर, सह संरक्षक रूपनारायण श्रृंगी, अध्यक्ष संदीप भाटिया, उपाध्यक्ष पंकज जौहरी, मुख्य सलाहकार पंकज बागड़ी, सह-सलाहकार पवन दुआ व अफरोज़ खान, सचिव सुनील खरबंदा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सहित कोटा के अनेक जागरूक नागरिक शामिल हैं, जिन्होंने इस अभियान को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने संबोधन में राजेश टेलर ने कहा की पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसे संरक्षित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यह अभियान सिर्फ पौधारोपण का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का है। पर्यावरण समिति के अध्यक्ष संदीप भाटिया ने कहां इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। हर नागरिक इसमें भागीदार बने, तभी कोटा को हरित नगर बनाया जा सकेगा।
हरियाली की ओर 999 कदम: जनभागीदारी की मिसाल
‘एक पौधा, एक जीवन’ के नारे के साथ यह अभियान कोटा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। यह सिर्फ एक शुरुआत है, जिसका उद्देश्य हर घर, हर मोहल्ले और हर गली में हरियाली का विस्तार करना है। इस अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब प्रशासन और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो कोई भी परिवर्तन असंभव नहीं होता।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल