Khurja Crime: बुलंदशहर में गांवों में अनेक लोगों की रंजिशे चलती आ रही जो एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए तरह-तरह की शिकायतें करते रहें। ऐसा ही एक मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चचोई में देखने को मिला, जहां नागेंद्र व संजय पुत्रगण प्रेमपाल सिंह, अंकित व अनुभव पुत्रगण संजय आदि द्वारा बॉबी पत्नी सोनू से रंजिश मानते आ रहे हैं। जिनपर बॉबी ने थाना खुर्जा देहात में एक प्रार्थना पत्र और वीडियो देते हुए आरोप लगाया कि यह सभी लोग उनके परिवार के साथ मारपीट व झगड़ा करते रहते हैं तथा पांच जुलाई को शाम 05 बजे यह सभी लोग अन्य लोगों के साथ घर में घुस आए और लाठी, डंडों तथा ईट पत्थरों से हमला कर दिया। तथा गली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
किसी तरह से दिनेश, बीना बादल और सुरेश ने सोनू को बचाया। वरना सभी लोग जान से मार देते। इन सभी लोगों से आगे भी जान का खतरा बना हुआ है। घटना की वीडियो बना ली गई है जो सुरक्षित है। वीडियो में आ रहे सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे बेगुनाह लोगों को बचाया जा सके।
थाना प्रभारी द्वारा प्रार्थना पत्र लेते हुए पीड़ित को परेशान करने वाले दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उक्त प्रकरण में शीघ्र जांच की जाएगी। जिससे दोषी को सजा मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल