सीकरः खाटू श्याम में निर्जला एकादशी पर रक्षाम का अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया। खाटू श्याम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र चार दिन में 600 से 700 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर रक्षाम को उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया।
बता दें कि 7 जून को परिवादी ललिता जाटव पत्नी अजय जाटव निवासी थाना ऐशबाग भोपाल मध्य प्रदेश ने खाटू श्याम थाने में मामला दर्ज कराया कि हम निर्जला एकादशी पर ट्रेन से रींगस आ रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति हमारे पास बैठ गया और बोला कि मैं भी खाटू श्याम चलूंगा। जब हम रींगस में उतरे तो खाटू श्याम के लिए ऑटो में बैठ गए, वह भी हमारे साथ बैठ गया। जब हम खाटू श्याम पहुंचे तो वहां काफी भीड़ थी। भीड़ होने के कारण हमने बच्चे को उनको यह कहकर दे दिया कि हम दर्शन करके वापस आ रहे हैं। जब हम वापस लौटे तो बच्चा नहीं मिला। तब हमने खाटू श्याम थाने में मामला दर्ज कराया।
खाटू श्याम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 दिन में 600 से 700 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी सतीश कुमार पुत्र मानसिंह निवासी थाना शेरगढ़ जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। गठित टीम में खाटू श्याम थानाधिकारी पवन चौबे व उपनिरीक्षक विमल बुडानिया, एचटीयू से उपनिरीक्षक कार्तिक सोनी व हेड कांस्टेबल जुगन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल