लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के निश्चेतना विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी Pelvic Pain Symposium का आयोजन किया गया। यह आयोजन आधुनिक चिकित्सा जगत में पेल्विक पेन से जुड़ी चुनौतियों, उनके निदान और बेहतर उपचार पद्धतियों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानन्द, ISPC के संस्थापक सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, और निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका कोहली द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के बाद पैनल डिस्कशन हुआ जिसकी थीम थी – “Challenges in Pelvic Pain Management”।
पैनल डिस्कशन का संचालन डॉ. मनीष कुमार सिंह ने किया, जिसमें डॉ. ईसा जफा (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. देवेन्द्र सिंह (सीनियर पेन फिजिशियन), डॉ. संदीप खूबा, डॉ. राखी गुप्ता, डॉ. पुनीत प्रकाश (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. मनोज चौरसिया जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। आयोजन समिति की कमान प्रो. मोनिका कोहली, प्रो. सरिता सिंह (पेन यूनिट इंचार्ज), प्रो. अजय कुमार चौधरी, एडिशनल प्रो. मनीष सिंह, और असिस्टेंट प्रो. अभिषेक कुमार राजपूत के हाथों में थी।
कार्यक्रम में देश भर से आए विशेषज्ञों ने विभिन्न आयामों पर व्याख्यान दिए। मुंबई से आए डॉ. आर.पी. गेडू ने असहनीय पेल्विक पेन के उपचार में उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. निशा सिंह (गायनो-ऑन्कोलॉजी), डॉ. शालीन कुमार (रेडियोथेरेपी, SGPGI), और डॉ. मनोज कुमार यादव (यूरोलॉजी) ने महिलाओं और पुरुषों में पेल्विक दर्द के विभिन्न कारणों, प्रभावों और उपचार विकल्पों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में लगभग 150 डेलीगेट्स ने भाग लिया, जिसमें केजीएमयू के फैकल्टी सदस्य, एनेस्थीसिया के डॉक्टर, विद्यार्थी और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानन्द ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकीय सहयोग और परामर्श के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जहाँ मल्टी स्पेशियलिटी दृष्टिकोण अपनाया जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि KGMU ने DM in Pain Medicine शुरू करने के लिए NMC को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है, जिससे आने वाले समय में और अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो सकें।
कार्यक्रम के समापन पर कुलपति महोदया ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए निरंतर ऐसे शैक्षणिक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई