Kedarnath Landslide: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून बारिश जारी है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बुधवार को भूस्खलन की चपेट में आने से दो पालकी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 11:20 बजे की है, जब केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इससे कई डंडी-कंडी संचालक और यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से कुछ नीचे खाई में गिर गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू कर दिया।
बचाव दल ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और उनका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत गौरीकुंड अस्पताल भेजा गया। तीन घायलों में एक महिला को मामूली चोटें आई हैं और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रशासन ने घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया है। इस हादसे में दो दंडी कुंडी संचालकों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून को राज्य के कई जिलों में आंधी- बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। आईएमडी के अनुसार 23 जून तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिसके चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल