Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में मिट्टी खोदते वक्त टीला ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरी शामिल हैं। जबकि तीन लोग घायल हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई।
बता दें कि यह घटना कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को आठ लोग तालाब में मिट्टी खोदने गए थे। ये लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे। तभी टीला ढह गया और यह हादसा हो गया। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरी शामिल हैं। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।
उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी जिले में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई