Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। जबकि सेना के चार जवान शहीद हो गए और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक डीएसपी और एक पैरा कमांडो शामिल हैं।
यह मुठभेड़ कठुआ के सुदूर जंगल वाले इलाके में हुई, जहां सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट से बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरु हुई शाम तक जारी। ये वही आतंकी थे, जो पिछले रविवार को हीरानगर के सान्याल गांव में देखे गए थे। इनके खिलाफ बड़े ऑपरेशन की योजना बनाई गई, जिसमें सेना, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने हिस्सा लिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि वे भाग न सकें।
बता दें कि सेना और अन्य सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह के आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को जल्द खत्म करने की योजना बनाई है, ताकि इलाके में शांति स्थापित हो सके और आतंकियों का सफाया किया जा सके। कठुआ जिले में यह मुठभेड़ पिछले कुछ दिनों से इलाके में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा थी।
इस मुठभेड़ में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की इस कामयाबी को बड़ी जीत माना जा रहा है, हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान चार बहादुर जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों की इस साहसिक कार्रवाई ने आतंकियों को एक और बड़ा झटका दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल