Kanpur Road Accident: कानपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहा के बिधनू थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और लापरवाह बस चालक बस को लगभग सवा किलोमीटर तक दौड़ाता रहा और थाने के ठीक सामने लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
मूल रूप से शिवराजपुर थाना क्षेत्र के इधना गांव निवासी नारायण (18) कक्षा 12वीं का छात्र था। वह विष्णुपुर स्थित अफजलपुर गांव में अपने मामा शिवमोहन के घर आया था। देर शाम वह और उसी गांव के रहने वाले शोमेंद्र (23) सतेंद्र (32) तीनों बाइक से बाजार गए थे। तभी गांव लौटते समय कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबा डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में शोमेंद्र और नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल