Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के पांचवें व अंतिम बड़े मंगल को यूपी के तमाम हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। प्रभु श्रीराम के अनन भक्त हनुमान जी के दर्शन और पूजन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खास तौर पर अमेठी जिले के 'जामों के गौरा' स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी हुई है।
मंदिर परिसर में 'संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमान बलबीरा' की गूंज और जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों की गूंज पूरे परिसर में गूंज रही है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ ही चौराहों और कस्बों में स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सड़कों को डायवर्ट कर दिया, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा, जहां लोग भक्ति और आस्था में डूबे नजर आए। भक्तों ने कहा कि हनुमान जी के दर्शन से उनके सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं, प्रसाद पाने के लिए मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
बता दें, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़का मंगल, बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। मान्यता है कि इस माह के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और कई परेशानियां दूर होती हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी को घी या चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्हें उनका प्रिय चना-गुड़, बूंदी के लड्डू, पान और लौंग भी अर्पित करना चाहिए। श्री राम के दूत को लाल रंग का चोला और ध्वज भी चढ़ाना चाहिए। श्री राम के भक्त को अपने स्वामी का नाम सबसे प्रिय होता है। ऐसे में राम नाम की माला चढ़ाने या तुलसी पत्र, बरगद, पीपल के पत्तों पर राम नाम लिखकर चढ़ाने से भी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल