उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड नंबर 24 स्थित श्याम मंदिर परिसर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में सुबह और शाम भक्तों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्याम भक्त मंडल के मीडिया प्रभारी मानसिंह लाठर ने जानकारी दी कि जन्मोत्सव के अवसर पर सायंकाल 5 बजे श्याम मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए चार धाम श्याम मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकियों, ध्वज-पताकाओं और श्याम के भजनों के साथ नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा कस्बा श्याममय हो गया।
श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में चार धाम श्याम मंदिर परिसर में विशेष “श्याम ज्योति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया। बाबा श्याम के छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया और भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की रसगंगा में भक्तगण झूम उठे और “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष सुभाष हरलालका, संयोजक रामावतार शाह, मनोज शाह, श्याम भक्त सुशीला शाह, शिभू शाह, मखनलाल सैनी, कालूराम सैनी, जीतू सैनी, दीपक शर्मा, अनीता हरलालका, मनोज डडीदार सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भक्ति के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। पूरा उदयपुरवाटी कस्बा इस दिन श्याम भक्ति में डूबा रहा और श्रद्धालुओं के चेहरों पर आनंद और भक्ति का भाव स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल