Jharkhand Coal Mine Accident: झारखंड के रामगढ़ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में सीसीएल करमा परियोजना की खदान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक का पैर बुरी तरह जख्मी है। वहीं, दूसरी गंभीर महिला की कमर टूट गई है। ये सभी मजदूर सीसीएल करमा परियोजना में अवैध रूप से कोयला निकालने गए थे।
हादसे के बाद ग्रामीणों और जेएलकेएम कर्मियों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। अगर लोगों को अवैध रूप से खुदाई करने का मौका नहीं दिया जाता तो ऐसी घटना नहीं होती। वहीं खदान ढहने की घटना को लेकर हम लोग धरना पर बैठे हैं। हालांकि सीसीएल की ओर से अभी तक कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमने देखा कि खदानों में किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं है। खदानों के चारों ओर ऊंची दीवार होनी चाहिए थी। उसके ऊपर दो फीट की तार फेंसिंग होनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं है। इसके साथ ही यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी नहीं हैं।"
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबे एक व्यक्ति को जेसीबी और शॉवल मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को करमा परियोजना कार्यालय के गेट के पास रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि जब तक सीसीएल की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, शव को नहीं हटाया जाएगा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल