झांसी: सोमवार 29 अप्रैल को जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी आइसक्रीम विक्रेता रोहित अपनी बहन कमल क्रांति को हंसारी टपरियन एग्जाम दिलाने जा रहा था। हंसारी चेक पोस्ट पर ट्रैफिक दरोगा राम निवास ने आइसक्रीम ली और विक्रेता द्वारा पैसे मांगने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना सही पाए जाने पर एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने आईसक्रीम विक्रेता रोहित की ऐसी पिटाई की कि उसके कान के बगल से खून की धार बहने लगी। इसके अलावा उसके मुंह में भी घूंसा मारकर लहूलुहान कर दिया। घर जाकर परिजनों को आईसक्रीम विक्रेता ने पूरी घटना बताई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और राहगीरों ने भी मोबाइल फोन के कैमरे में घटना को कैद करके वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना की जांच एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सीओ ट्रैफिक आसमा वकार से कराई। मामले की जांच होने के बाद घटना सही पाए जाने पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने टी एसआई रामविलास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
आईसक्रीम विक्रेता के साथ की गई मारपीट के बाद तत्काल जांच कर निलंबन की कार्रवाई जिले के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक नजीर साबित होगी। सभी को सबक मिलेगा कि अगर वह जनता के साथ सलीके से पेश नहीं आते हैं तो उन पर गाज गिरनी तय है। इसके साथ ही आम जनता को भी बड़ी राहत मिली है कि अब उनके साथ अन्याय नहीं होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई