झांसीः झांसी मण्डल को एक और हाईस्पीड स्लीपर वन्दे भारत की सौगात मिलने जा रही है, जिससे झांसी से मुम्बई तक का सफर सिर्फ 8 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस खबर से क्षेत्रवासी गदगद हो गए हैं।
हाईस्पीड स्लीपर वन्दे भारत ट्रेन में यात्रियों को भरपूर सुविधाएं भी मिलेंगी। रेलवे ने रूट सर्वे कर ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर ली है। झाँसी में ठहराव और संचालन को लेकर मण्डल के अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। अब तक मुम्बई जाने के लिए एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन 14 घंटे से भी अधिक समय लेती है। नई शुरू होने वाली ट्रेन के 16 कोच में 823 बर्थ होंगी। यह ट्रेन बरेली से चल कर आगरा, भोपाल होते हुए मुंबई तक जाएगी। इसके चलने से बरेली-अलीगढ़ रूट झांसी भोपाल होकर मुंबई से जुड़ जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से स्टॉपेज तय नहीं हुए है। बता दें कि वर्तमान में 2 वन्दे भारत ट्रेनें झाँसी से गुजर रही है।
हाईस्पीड स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के झांसी से मुंबई जाने के लिए ट्रायल शुरू होने की खबर से लोग गदगद हैं। अभी तक लोगों को मुंबई का सफर तय करने के लिए काफी लंबी यात्रा तय करनी पड़ती थी लेकिन अब यह सफर सिर्फ 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। लोगों ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय को धन्यवाद कहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार