Jhansi Smart City Scheme : केंद्र सरकार की प्रमुख योजना ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत झांसी महानगर को 100 स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था। इस योजना के अंतर्गत झांसी का स्वरूप बदलने के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन अब इस योजना पर सवाल उठने लगे हैं। कई परियोजनाओं को लेकर शिकायतें आई हैं, जिनमें से एक प्रमुख आरोप यह है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खरीदी गई 34 करोड़ रुपये की वाहनों का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा, जिससे ये वाहन कबाड़ बनते जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी तालाब के पर्यटन विकास के लिए खरीदी गई ई कार्ट और बोट्स का कोई उपयोग नहीं हो रहा। इनकी स्थिति अब खराब हो चुकी है। वार्ड 11 के पार्षद, प्रदीप खटीक ने नगर आयुक्त से लेकर शासन स्तर पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत खरीदी गई ये स्मार्ट वाहन तीन साल में ही कबाड़ में तब्दील हो गए और इनसे एक रुपया भी आय नहीं हुई।
पार्षद ने अपने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि 2021-22 में लक्ष्मी तालाब के विकास के लिए 18 लाख रुपये के दो ई कार्ट, 74 लाख रुपये की दो बोट्स खरीदी गईं, लेकिन यह परियोजना अधर में लटक गई और ये वाहन उपयोग के बजाय कबाड़ बन गए। इसके अलावा, 75 लाख रुपये की पांच इलेक्ट्रिक टूरिस्ट कारें और डेढ़ करोड़ रुपये से दो इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गईं, जिनका भी जनता के लिए कोई उपयोग नहीं हो रहा। इसके अलावा, कचरा कलेक्शन और सफाई के लिए 35 करोड़ रुपये से 199 वाहन खरीदे गए, जिनमें से कई का उपयोग नहीं हो रहा और ये वाहन नगर निगम पर बोझ बन गए हैं। इन वाहनों से कोई भी आय प्राप्त नहीं हुई।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लक्ष्मी तालाब के संचालन के लिए दो बार टेंडर निकाले गए, लेकिन अब तक कोई ठेका नहीं मिल सका। जैसे ही संचालन का ठेका मिल जाएगा, तो ई-कार्ट और बोट का उपयोग शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत