Jhansi Railway Security : झांसी जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेन देश के हर हिस्से के लिए गुजरती है। दिन में गिनी चुनी ट्रेनों में ही स्क्वाड रहता है। जबकि रात्रि ट्रेनों में अधिकतर स्क्वाड उपलब्ध होता है। इन सब व्यवस्थाओं के बावजूद ट्रेन में और स्टेशन में अप्रिय घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अगर पिछले दो महीनों में देखा जाए तो महाकौशल शताब्दी जैसी ट्रेनों में चोरी और पथराव की घटनाएं देखी गई है।
19 जून को वंदे भारत में हुए विधायक एवं यात्री मारपीट प्रकरण भी सुर्खियां बटोरे हुए हैं। इन सभी घटनाओं में आरोपित या दोषी अभी तक पकड़ से बाहर है। जीआरपी एसपी विपुल श्रीवास्तव के अनुसार जीआरपी लगभग 150 ट्रेनों में अपने स्क्वाड को भेजती है। श्रीवास्तव के अनुसार सभी अपराधों की जांच की जा रही है और शीघ्र ही दोषियों को दंडित किया जाएगा।
वही आरपीएफ इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह का कहना है की आरपीएफ रेलवे पोस्ट पर लगभग 100 का स्टाफ मौजूद है। इनमें से लगभग एक चौथाई की ड्यूटी ट्रेनों में लगाई जाती है। इसका मकसद होता है कि यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें। लगभग छह दिन गुजर चुके हैं लेकिन अभी तक वंदे भारत में हुई मारपीट का कोई भी आरोपी या दोषी नहीं पकड़ा गया है। एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया की वंदे भारत में लगे सीसीटीवी के फुटेज प्राप्त हो चुके हैं। इसकी मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वंदे भारत ट्रेन में हुई यात्री की पिटाई के प्रकरण में अब कांग्रेस ने भी अपना विरोध जता दिया हैं। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी विरोध जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में संवाद सहिष्णुता एवं कानून का सम्मान सबके लिए बराबर होना चाहिए। इस घटना का विरोध करने में कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ जिसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई आदि भी शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल