झांसी : झांसी में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस से हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मऊरानीपुर के कुरेछा नाका निवासी प्रेम नारायण राय के पुत्र आदित्य राय ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती रात कुछ लोग उसके चाचा को घर से अपने साथ ले गए थे।
जहां अग्रसेन महाविद्यालय के सामने फार्म हाउस पर रात में शराब पार्टी हुई थी। इस दौरान उसके चाचा और वीरू के बीच विवाद हो गया। और मारपीट भी हुई। सुबह उसके चाचा का शव फार्म हाउस के बाहर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान हुई मारपीट में उसके चाचा वीरू को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गिरकर मर गया। और शव रात भर फार्म हाउस के बाहर पड़ा रहा।
सुबह घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। जहां बीरू को मृत अवस्था में देख दंग रह गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मऊरानीपुर पुलिस का कहना है कि युवक दुबला-पतला और शराबी था और नशे में ही गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल