झांसीः झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव गेट शमशान घाट के पास किराए पर रहने वाली 26 वर्षीय नेहा वर्मा ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसियों और पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर गेट खोलकर महिला की जान बचाई। पीआरवी ने महिला कांस्टेबलों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां नेहा का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि नेहा वर्मा पत्नी विपिन कुमार वर्मा थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर की रहने वाली है।
वह शहर कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर महेंद्र साहू के मकान में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। 4 जून को पीआरवी को सूचना मिली कि उन्नाव गेट शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और गेट बंद कर लिया है। पीआरवी और मोहल्ले के लोगों की मदद से गेट खोला गया और बेहोश महिला को उसके परिजनों के साथ पीआरवी 0364 वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि नेहा ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, लेकिन जब पीआरवी और उन्नाव गेट थाना पुलिस पहुंची तो पति विपिन कुमार वर्मा अत्यधिक नशे में था। पूछताछ में पता चला कि विपिन मजदूर है और उसके दो बच्चे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई