Uttar Pradesh Public Service Commission written exam: झांसी अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ/लिपिक एवं सहायक लेवल-III परीक्षा-2025 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, शहर में 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में किसी भी दशा में डुप्लीकेट अभ्यर्थी सम्मिलित न हो इसके लिए उन्होंने स्वयं प्रवेश पत्र की गम्भीरता से जांच की।
इसके अलावा उन्होंने परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से संवाद भी स्थापित किया। परीक्षा केंद्र पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन देखी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आस-पास धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा का आयोजन न किया जाए, इसके साथ ही फोटोकॉपी मशीन को विशेष रूप से बंद रखा गया। परीक्षा के मद्देनजर झांसी जनपद में धारा-163 लागू रही। परीक्षा के दौरान सभी 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे तथा पूरी शांति व शुचिता के साथ परीक्षा संपन्न कराई।
नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के 24 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा कराई गई। लिखित परीक्षा में कुल 10848 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 6408 अभ्यर्थी शामिल हुए तथा 4440 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, बुंदेलखंड महाविद्यालय सहित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। शहर के सभी 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई