अब ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो जब्त किया जाएगा वाहन, देख लीजिए नए नियम
खबर सार :-
परिवहन विभाग ने गाड़ी का चालान न भरने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने अब नियमों में बदलाव करते हुए चालान भरने की और कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा को कम कर दिया है।
खबर विस्तार : -
झांसीः परिवहन विभाग द्वार ट्रैफिक चालान के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। परिवहन विभाग अब उन वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगा जिन्होंने चालान कटने के बाद भी जुर्माना नहीं भरा है। पहले चालान काटने के बाद उसे 90 दिनों तक कार्यालय में रखा जाता था ताकि वाहन स्वामी उसे भर सके।
45 दिनों के अंदर करना होगा निपटारा
लेकिन अब इस समय सीमा को हटाकर 45 दिन कर दिया गया है। अगर आपका चालान का निपटारा 45 दिन के भीतर नहीं हुआ तो मामला फिर कोर्ट भेज दिया जाएगा। यदि चालान होने के बाद तय समय में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जाती है तो यह माना जाएगा की वाहन स्वामी चालान से सहमत हैं और उसे जुर्माना देना ही पड़ेगा।
साढ़े आठ हजार चालान लंबित
जब तक पुराना चालान क्लियर नहीं होगा तब तक गाड़ी मालिक गाड़ी से जुड़ी अन्य सुविधाएं जैसे फिटनेस परमिट और टैक्स आदि जमा करना रोक दिए जाएंगे एक आंकड़ों के अनुसार परिवहन विभाग के पास लगभग साढ़े आठ हजार चालान लंबित हैं। वहीं यातायात पुलिस के पास करीब ढाई लाख से ऊपर चालान पिछले साल से बकाया है। जिनकी कुल राशि लगभग 22 करोड रुपए है।
जब्त हो सकती है गाड़ी
विभाग ने यह बिल्कुल स्पष्ट किया है कि जो लोग बार-बार नियम तोड़ते हैं और जुर्माना नहीं भरते हैं उनके वाहनों को थानों या संबंधित कार्यालय में बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चालान होने के बाद उनका निस्तारण किए बिना ही सड़क पर वाहन चलाने वालों के लिए अब इस तरह के बदलाव किए हैं कि बिना जुर्माना भरे सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल भरा काम होगा यहां तक कि उनकी गाड़ी को जब्त भी किया जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29