झांसी: जिले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अब तकनीकी उन्नयन योजना शुरू की गई है। सरकार ने अब छोटे एवं सूक्ष्म उद्योगों को मदद देने की घोषणा की है, इस योजना के तहत छोटे उद्योगों को बड़ी मशीनरी एवं उपकरणों पर 50% तक सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 5 लाख तक होगी। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 25-26 में जिले की 40 इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
यह अनुदान उत्पादकता बढ़ाने, पर्यावरण अनुकूल तकनीक में सुधार, ऊर्जा दक्षता आदि के लिए दिया जाएगा। सरकारी मशीन की खरीद पर 50% सब्सिडी सरकार द्वारा पूंजी अनुदान के रूप में दी जाएगी। यह अनुदान केवल उपकरण मशीनरी प्लांट के लिए ही मिलेगा। यह अनुदान सिविल कार्य या अन्य निर्माण कार्यों के लिए नहीं होगा। यदि मशीनों एवं उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय निगम या बैंकों से ऋण लिया गया है, तो ब्याज की आंशिक प्रतिपूर्ति के रूप में अनुदान भी दिया जाएगा। उपायुक्त उद्योग झांसी मनीष चौधरी के अनुसार जो इकाई 3 वर्ष से कार्यरत है, उसके लिए 50% अनुदान अधिकतम 5 लाख तक देने की योजना है।
जिले में 40 इकाइयों का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच के बाद इकाइयों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए इकाइयों को कम से कम 3 साल तक चालू रहना जरूरी है। अगर अनुदान मिलने के 5 साल के अंदर इकाई बंद हो जाती है तो उसे अनुदान वापस करना होगा। यह अनुदान पाने के लिए आवेदक को विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई