झांसीः आम जनता को शुद्ध और मानक खाद्य पदार्थ और औषधियां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग समय-समय पर बाजार से नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराता है। फिलहाल इन नमूनों की जांच की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज झांसी में है।
यहां तीन विश्लेषक तैनात हैं जो नमूनों की जांच करते हैं। इस जांच में तेजी लाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था की थी, जिसके तहत मंडल मुख्यालय पर स्थापित लैब को आधुनिक लैब बनाने का निर्णय लिया गया था ताकि खाद्य पदार्थों और औषधियों की जांच में तेजी लाई जा सके। प्रदेश में स्थापित की जा रही 12 मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं के लिए विभाग को जल्द ही 1200 नए लैब टेक्नीशियन भी मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य और प्रयोगशालाओं के लिए 1200 नए कनिष्ठ विश्लेषकों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित कर ली है। शासन की सख्ती के बाद नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला का नया भवन बनकर तैयार है, जिसे अधिगृहित तो कर लिया गया है लेकिन प्रयोगशाला अभी पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुई है।
प्रयोगशाला में न तो प्लेटफार्म बना है और न ही जांच के लिए उपकरण उपलब्ध हैं। इसे देखकर लगता है कि जांच प्रक्रिया पुराने तरीके से ही होगी। सहायक खाद्य आयुक्त अखिलेश कुमार गुप्ता के अनुसार डेढ़ माह पहले ही भवन उन्हें हैंडओवर हुआ है, यहां प्रयोगशाला का काम चल रहा है और अभी यहां प्लेटफार्म बनना बाकी है, इसके बाद नोडल एजेंसी मानक के अनुसार प्रयोगशाला में संबंधित उपकरण लगाएगी, यहां कौन से उपकरण लगेंगे और कब तक लगेंगे जैसे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह शासन स्तर पर तय हो चुका है और वहीं से इसकी जानकारी मिल सकेगी। यह व्यवस्था पर सवालिया निशान है कि आखिर यह देरी कहां और किसके द्वारा हो रही है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल