विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026: 26 दिसंबर तक घर-घर गणना प्रपत्र एकत्र करेंगे बीएलओ
खबर सार :-
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं और पात्र होने की स्थिति में अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
खबर विस्तार : -
झांसीः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद झांसी में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने दी।
बीएलए के साथ की बैठक
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें और अपात्र या संदिग्ध प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा सके।
पारदर्शिता के साथ काम संपन्न कराने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान बूथ पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एएसडी (Absent, Shifted, Dead) सूची का पुनः सत्यापन किया जाएगा तथा नए पात्र मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त किए जाएंगे। यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर 2025 को जिन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदान स्थल स्थित हैं, उन्हें खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंटों के बैठने हेतु फर्नीचर, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29