झांसीः अब धीरे-धीरे शीत ऋतु का आगमन होने जा रहा है और साथ ही खरीफ फसल कटाई का भी समय नजदीक आ गया है। प्रशासन के लिए पराली एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ समय में जनपद के मौठ चिरगांव और बड़ा गांव विकासखंड के गांव में धान के क्षेत्रफल में काफी बढ़ोतरी हुई है जिसकी अब शीघ्र ही कटाई की जाएगी।
पिछले कुछ वर्ष के अनुभव बताते हैं कि इन इलाकों में खेतों पर परली जलाई गई थी। इसके लिए अब जिला प्रशासन ने खेतों पर पराली की रखवाली की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल और थानेदारों को सौंप दी है, जिससे की पराली को खेतों पर ना जलाया जा सके इसके बाद भी यदि पराली जलती है तो किसान पर जुर्माना लगाया जाएगा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अब जैसा कि एनजीटी ने निर्देश दिया है की केंद्रीय सरकार राष्ट्रीय राजधानी और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायुमंडल गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम में संशोधन किया गया है। इन आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान लेखपाल और थानेदारों को यह निर्देश दिया है कि किसानों को समझाएं कि खेतों में आग लगने से अथवा कृषि अवशेष को जलाने से वायुमंडल तो खराब होता ही है खेत के लिए जो अच्छी कीट है वह भी मर जाते हैं मिट्टी के पोषक तत्वों की क्षती भी होती है कृषकों के खेत से गौशाला तक पराली ढूलाई का उत्तरदायित्व ग्राम प्रधान को दिया जाए ग्राम प्रधान ऐसे काश्तकारों को चिन्हित करें और सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही पराली को गौशाला स्थल में पशुओं के बिछौना या अन्य उपयोग में भी लाया जा सकेगा। इस व्यवस्था में ग्राम प्रधान को खेतों से गौशाला तक पराली पहुंचाने का दायित्व भी सौंपा गया है। इसके बाद भी अगर कहीं आग लगती है तो सख्त कार्रवाई होगी। पराली जलाने पर किसान से ₹30000 तक जुर्माना वसूला जाएगा।
2 एकड़ से कम क्षेत्र के लिए ₹5000, दो से 5 एकड़ क्षेत्र के लिए ₹10000, 5 एकड़ से अधिक के लिए ₹30000 की जुर्माना राशि तय की गई है और जुर्माना इसी स्लैब के अंतर्गत वसूला जाएगा। जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने जनपद के समस्त कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों एवं एफपीओ के साथ एक बैठक करते हुए कहा कि अब कंबाइन हार्वेस्टर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के बिना संचालित नहीं होंगे। इसके बाद भी यदि यह संचालित किए जाते हैं तो कंबाइन हार्वेस्टर को जब्त किया जाएगा। इन सब व्यवस्थाओं के बाद भी अगर कहीं पराली जलाई जाती है तो संबंधित लोगों पर सख्त एवं कड़ी कार्रवाई होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई