झांसीः घाटे को देखते हुए इलाइट चौराहे पर मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन कर रही कंपनी एडीएमएस और पार्कमेट ने अपना अनुबंध निरस्त करने का पत्र झांसी नगर निगम को सौंप दिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका लेने वाली कंपनी ने ठेका सरेंडर करने का पत्र दे दिया है।
इस पर कार्रवाई की जा रही है, अगर कंपनी पर कोई किराया बकाया है तो उसे जमा करा दिया जाएगा या फिर सिक्योरिटी राशि से समायोजित कर दिया जाएगा। जल्द ही फिर से पार्किंग का नया अनुबंध किया जाएगा। इस मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका लेने वाली कंपनी के घाटे के लिए आम जनता के साथ-साथ यातायात विभाग और अन्य संबंधित विभाग भी जिम्मेदार हैं। शहर के इस व्यस्ततम स्थान पर आम जनता अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क करती रही।
यातायात विभाग और नगर निगम ने इन वाहन स्वामियों को कई बार चेतावनी भी दी लेकिन इन वाहन स्वामियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे चेतावनी को नजरअंदाज कर अपने वाहनों को सड़क किनारे इधर-उधर पार्क करते रहे, जिससे मल्टीलेवल पार्किंग खाली रही और कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम कार्यालय के बगल में इस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया था, जिसके निचले तल पर मार्केट बनाई गई थी और ऊपरी 3 मंजिलों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
इस मल्टीलेवल पार्किंग में करीब 250 पहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। काफी प्रयासों के बाद फरवरी माह में इस मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका दिल्ली की एक कंपनी ने लिया था, जिसका किराया 6.5 लाख रुपये प्रतिमाह था। इस मल्टीलेवल पार्किंग में कुछ ही वाहन पार्क किए जा रहे थे, जिसके कारण यह कंपनी अपना किराया वसूल नहीं कर पा रही थी। कंपनी ने यहां वाहन पार्क करने के लिए काफी प्रयास भी किए, लेकिन यातायात विभाग और नगर निगम के प्रयासों के बावजूद भी लोग इस मल्टीलेवल पार्किंग में अपने वाहन पार्क नहीं करते थे।
कंपनी इतनी कमाई नहीं कर पाती थी कि वह नगर निगम में अपना मासिक किराया जमा कर सके। बढ़ते घाटे को देखते हुए ठेका लेने वाली कंपनी ने इस ठेके को सरेंडर करने का फैसला लिया और नगर निगम को एक पत्र दिया, जिस पर अब नगर निगम कार्रवाई करते हुए फिर से नया ठेका तलाशेगा। बताया गया है कि स्मार्ट सिटी ने अब कंपनी को एक माह का नोटिस देकर औपचारिक रूप से अनुबंध रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल