झांसीः पूंछ थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार शाम एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पिटाई का कारण एक लड़की से छेड़छाड़ का शक बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सनी अहिरवार किसी निजी काम से अपने क्षेत्र में जा रहा था, तभी रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
इस पूरी घटना को पास में ही मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडिओ में देखा जा सकता है कि चार लोग युवक को लात-घूंसों व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई करने वाले लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने अपनी बहन से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ लिया है, सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को थाने ले आई। पीड़ित सनी अहिरवार ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पीड़ित सनी की शिकायत पर रामप्रसाद अहिरवार, उसकी पत्नी आशा देवी और धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपिल की तलाश की जा रही है। युवक ने बताया कि जब उन लोगों ने मारपीट शुरू की तो उसने लोहे का पाइप कसकर पकड़ लिया था, ताकि वे उसे सड़क पर फेंक कर मार न सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। अगर किसी को किसी पर शक है तो उसे कानूनी तौर पर कार्रवाई करनी चाहिए न कि उसे खुद सजा दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई