झांसीः बिजली विभाग लंबे समय से महानगर में पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगा रहा है। लेकिन बिजली उपभोक्ताओं में यह भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि स्मार्ट मीटर बिजली उपयोग की रीडिंग अधिक दे रहा है और यह भ्रम की स्थिति पूरी जनता के मन में बनी हुई है।
इस सब को देखते हुए, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शहरी चंद्रजीत प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यूपीपीसीएल के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर सरकारी, घरेलू उपभोक्ता के यहां लगे पुराने मीटर हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। झांसी जिले में भी यह काम चल रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अकेले झांसी के शहरी क्षेत्र के दोनों वितरण खंडों में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। अब तक करीब 33000 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर अब तक 3000 चेक मीटर लगाए जा चुके हैं।
इन चेक मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग एक जैसी आ रही है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्मार्ट मीटर से रीडिंग ज्यादा आना महज एक भ्रम है जो सही नहीं है। हर उपभोक्ता को अपने कनेक्शन परिसर के बाहर स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। फिलहाल कुछ अपवादों को छोड़कर सभी कनेक्शनों के मीटर बदले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ 5% उपभोक्ता ही शिकायत कर रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनकी रीडिंग ज्यादा आ रही है। जिन भी जगहों से शिकायतें मिल रही हैं, उन सभी जगहों पर चेक मीटर लगाए जाएंगे। अब तक बिजली विभाग के सभी भवनों और दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विभागों के सरकारी आवासों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर लगने के दौरान विरोध करने की बजाय सहयोग करें।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03