झांसीः अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण झांसी चंद्रजीत के अनुसार शहर के सभी बिजली घर अब डबल सर्किट लाइन पर काम करेंगे, पहले ये सभी डॉग कंडक्टर लाइन पर थे लेकिन अब इन्हें पैंथर कंडक्टर लाइन में बदला जाएगा। शहर के सभी बिजली घरों के लिए 33 केवी लाइन को डबल सर्किट बनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नंदनपुरा पावर हाउस से हो चुकी है।
इसके बाद मुन्नालाल और रानी महल पावर हाउस की लाइन को डबल किया जाएगा, इसके बनने के बाद अगर एक लाइन में कोई फॉल्ट होता है तो दूसरी लाइन से तुरंत बिजली सप्लाई की जा सकेगी। अभी जो लाइन बनी है वो पुरानी तकनीक पर आधारित डॉग कंडक्टर पर बनी है, जिसे अब पैंथर कंडक्टर लाइन से बदला जाएगा। नई पैंथर कंडक्टर लाइन न सिर्फ काफी मजबूत है बल्कि अच्छी वोल्टेज भी देती है, हल्की आंधी और बारिश में इसमें फॉल्ट होने की संभावना बहुत कम है।
जबकि डॉग कंडक्टर लाइन के साथ ऐसा नहीं था। इस नई व्यवस्था में डबल लाइन होगी, जिससे एक लाइन में फाल्ट होने पर दूसरी से सप्लाई की जा सकेगी और अगर दोनों लाइनों में फाल्ट हो तो फीडरों को एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा। पिछले दिनों गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग के कारण कई बार फाल्ट हुए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन सबको देखते हुए विभाग ने मास्टर प्लान तैयार कर सभी बिजली घरों की डबल लाइन बनाने का निर्णय लिया, ताकि ओवरलोडिंग की स्थिति में एक लाइन में फाल्ट होने पर तुरंत दूसरी लाइन से बिजली सप्लाई की जा सके। इस तरह शहर के 16 बिजली घरों पर बिजली घर से बिजली पहुंचाने के लिए 33 केवी की दो लाइन उपलब्ध हो जाएंगी। उम्मीद है कि इस व्यवस्था से बिजली व्यवस्था सुचारू रहेगी और जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल