सड़कों की 'लीपापोती' पर भड़के नगर आयुक्त, जल निगम और CUGL को सख्त अल्टीमेटम
खबर सार :-
काम के नाम पर खानापूर्ति करने वाले विभागों को नगर आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों रिपोर्ट पेश करनी होगी। नगर आयुक्त का कहना है कि विभागों की लापरवाही के चलते सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोड़ पड़ रहा है।
खबर विस्तार : -
झांसीः महानगर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर की जा रही खानापूर्ति अब अधिकारियों को भारी पड़ने वाली है। सड़कों की बदहाली और मरम्मत कार्यों में लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त ने जल निगम और CUGL (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) को चेतावनी दी है।
फोटो के साथ पेश करनी होगी रिपोर्ट
नगर आयुक्त ने दोनों विभागों को स्पष्ट कर दिया है कि अब सड़कों की मरम्मत में केवल कागजी कार्रवाई या 'लीपापोती' नहीं चलेगी। उन्हें मरम्मत कार्य की असलियत बताने के लिए फोटो सहित रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस मुद्दे पर आगामी 6 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। तब तक सभी संबंधित सड़कों को दुरुस्त कर उनकी रिपोर्ट जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विभागों की लापरवाही से पड़ रहा अतिरिक्त बोझ
रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल योजना और गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर जल निगम और CUGL ने शहर की लगभग हर गली और मुख्य सड़क को खोदकर छोड़ दिया है। इससे पूरा शहर गड्ढों से पट गया है, जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।
6 फरवरी तक दिया समय
नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागों की लापरवाही के कारण नगर निगम को एक ही सड़क का निर्माण बार-बार कराना पड़ता है, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
नगर आयुक्त ने दोनों विभागों को 15 दिनों के भीतर शहर की गलियों और सड़कों की स्थिति सुधारने का अंतिम अवसर दिया है। यदि 6 फरवरी तक काम पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित विभागों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29