झांसी : झांसी मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक प्राइवेट चालक (बॉडी कैरियर) अपने वाहन में शव को विच्छेदन कक्ष से श्मशान घाट तक ले जाता और फिर उसे पीठ पर लादकर चिता तक ले जाता नजर आ रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 28 मई को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिकल चौकी को 35 वर्षीय युवक की मौत की सूचना दी। इस सूचना के बाद लावारिस शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे का इंतजार किया जाता है। तीन दिन इंतजार करने के बाद 31 मई को मेडिकल चौकी पुलिस ने एंबुलेंस चालक मुकेश से शव का अंतिम संस्कार करने को कहा।
शव सड़ चुका था जिससे उसमें से दुर्गंध आ रही थी। मुकेश ने हिम्मत दिखाते हुए शव को अपने वाहन में रखा और बड़ागांव गेट श्मशान घाट ले गया और श्मशान घाट पहुंचकर उसने शव को पीठ पर लादकर चिता तक ले गया। फिलहाल वीडियो में कोई भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा है जबकि नियम यह है कि लावारिस शव का अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में ही किया जाता है। बताया जा रहा है कि 13 मई को युवक बीमार हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने आया था इस बीच कोई भी परिजन उससे मिलने नहीं आया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदबू मारते शव को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर युवक 13 मई से भर्ती था तो उसकी मौत कब हुई जबकि मेडिकल प्रशासन ने 28 मई को मेडिकल चौकी को सूचना दे दी थी। और उसका अंतिम संस्कार 31 मई को कर दिया गया। फिलहाल शव के साथ जो कुछ भी हुआ वह वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शव के सड़ जाने के कारण कोई उसके पास तक नहीं गया। अब मेडिकल प्रशासन और मेडिकल चौकी जांच और शक के घेरे में है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार