झाँसी : महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हेटेरोटेक्सी सिंड्रोम के दो दुर्लभ मामले सामने आए हैं। यह एक जन्मजात विकार है, जिसमें शरीर के आंतरिक अंग सामान्य स्थिति में नहीं होते हैं। यह स्थिति बच्चों में अक्सर हृदय रोग के रूप में सामने आती है, लेकिन इन मामलों ने यह साबित किया है कि यह वयस्कों में भी छिपा रह सकता है।
वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचना चौरसिया के अनुसार, 45-45 साल के एक पुरुष और एक महिला में बार-बार पेट दर्द और अपच की शिकायत के बाद जांच की गई। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में पाया गया कि उनके दिल, लीवर, फेफड़े और अन्य आंतरिक अंग सामान्य से बिल्कुल अलग जगह और आकार के थे। डॉक्टरों को देखकर काफी आश्चर्य हुआ, क्योंकि इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि लगभग 25,000 मरीजों में से किसी एक में यह दुर्लभ सिंड्रोम पाया जाता है। इन मरीजों का दिल सीने के बीच में था और चारों चेंबर एक ही आकार के थे, जबकि सामान्य रूप से ये अलग-अलग आकार के होते हैं। इसके अलावा, इनका लीवर दोनों तरफ फैला हुआ था, पित्ताशय मध्य में था और बाईं ओर तिल्ली नहीं थी, जबकि दाईं ओर तिल्ली जैसी छोटी संरचनाएं दिखीं।
इन मरीजों की जांच से यह भी पता चला कि उनकी आंतें गलत दिशा में मुड़ी हुई थीं। इन विकृतियों और असमानताओं का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन का संयोजन एक प्रभावी तरीका है। डॉक्टरों की टीम, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, सर्जन और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट शामिल थे, ने मरीजों को उचित इलाज दिया और सलाह दी कि भविष्य में हृदय संबंधी समस्याओं के लिए सीधे कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें और अपने दिल की असामान्य स्थिति के बारे में बताएं।
डॉ. चौरसिया ने कहा कि बचपन में इस बीमारी की पहचान हो जाए, तो इसका प्रभावी इलाज संभव है और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। वयस्कों में भी समय पर उचित जांच से न केवल इसका पता चल सकता है, बल्कि भविष्य में होने वाली जटिलताओं को भी रोका जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई