झांसीः नगर की शान एवं बुंदेलखंड की पहचान महारानी लक्ष्मीबाई झांसी का किला बुरे हालातों से गुजर रहा है। इस ऐतिहासिक किले का उचित रख-रखाव न होने से इसकी दीवारों में चटकन आने लगी है। इस मानसून सीजन में उनमें पेड़ पौधे हो गए हैं। जिससे यह दीवारें कभी भी खुलकर भरभरा कर गिर सकती हैं। ऐतिहासिक किले के रखरखाव में लापरवाही उजागर हो रही है। किले के उत्तर पश्चिमी दीवारों में पत्थरों के जोड़ खुल चुके है। इस वजह से किले के इस हिस्से में कभी भी भारी नुकसान हो सकता है।
यह ऐतिहासिक किला रानी लक्ष्मीबाई का किला है, जो की एक पहाड़ी पर स्थित है। यह स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में रानी लक्ष्मीबाई के योगदान की याद हमेशा दिलाता रहता है। इस ऐतिहासिक किले की उचित देखभाल न होने से इसमें काफी क्षति होने की संभावना है। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग के पास है। लेकिन किले के मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है की किस तरह का रखरखाव विभाग द्वारा किया जा रहा है। किले की दीवारों में चारों तरफ पेड़ पौधे उग रहे हैं। इनके उग जाने से किले की दीवारों के जोड़ कमजोर होते जा रहे है।ं किले के निचले हिस्से में काफी झाड़ियां एवं पेड़ पौधे उग चुके हैं। एक जंगल सा खड़ा होता जा रहा है, जिससे किले का रूप रंग भी प्रभावित हो रहा है। दीवारों पर काई जम चुकी है। जिसकी कोई देखभाल या सफाई नहीं की जा रही है। इस किले में काफी पर्यटक आते हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी काफी है। जो रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य की निशानी देखने और समझने के लिए इस किले को देखने आते हैं। अगर लापरवाही का यही आलम रहा तो आने वाले समय में यह किला सिर्फ किताबों में ही देखने को रह जाएगा।
पूर्व महापौर एवं एमएलसी राम तीरथ सिंगल ने पुरातत्व विभाग की इस लापरवाही को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ किले पर पहुंचकर हालातों का पूरा जायजा लिया और कहा कि किले की उचित देखभाल न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने उन्होंने किले के लिए कई सारे बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता बताइ। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद की जाती है कि पुरातत्व विभाग इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए उचित प्रयास करेगा और इस ऐतिहासिक किले को पूर्ण रूपेण सुरक्षित रखेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-10
2026-06-10
अररिया में तेज रफ्तार का कहर! साइकिल सवार को टक्कर मारकर कार से भिड़ी स्कार्पियो, 4 की मौत
2026-06-10
2026-06-10
विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासाः जीजा निकला कातिल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 गिरफ्तार
2026-06-10
दरभंगाः कोसी नदी में पलटी नाव, किशोरी समेत तीन महिलाएं लापता
2026-06-10
2026-06-10
सिरसाः प्रेम संबंध से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2026-06-10
Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
2026-06-10
2026-06-10
Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
2026-06-10
रुदावल तहसीलदार की 'तानाशाही' के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, क्या ठप हो जाएगा सरकारी काम?
2026-06-10
गाजियाबादः फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
2026-06-10
2026-06-10
Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
2026-06-10