Encroachment on Jhansi Fort : झाँसी में अतिक्रमण करने वालों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब सरकारी और ऐतिहासिक जमीनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई के किले की संरक्षित भूमि को बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार को अतिक्रमणकारियों ने फिर से तोड़ दिया है। इससे परेशान होकर विभाग ने उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
यह मामला साल 1987 से चल रहा है, जब सेना ने किले को ASI को सौंपा था। किले के झरना गेट के पास ट्रकों के खड़े होने से एक अस्थाई ट्रांसपोर्ट नगर बन गया था। लंबे संघर्ष के बाद विभाग ने ट्रकों को हटवाया और टूटी हुई दीवारों की मरम्मत करवाकर जगह को सुरक्षित किया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने इस संरक्षित स्थल पर कब्जा कर लिया।
मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहाँ न्यायालय ने ASI के पक्ष में फैसला सुनाया। 7 जुलाई 2020 को कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि झरना गेट के पास 300 वर्ग मीटर की यह भूमि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, लखनऊ सर्कल की है और इस पर किसी भी तरह का निर्माण या अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद, अतिक्रमणकारियों पर इस आदेश का कोई असर नहीं हुआ।
हाल ही में जब ASI के कर्मचारी कोर्ट के आदेश की प्रति के साथ दीवार की मरम्मत कराने पहुँचे, तो अतिक्रमणकारियों ने मिस्त्री को बंधक बना लिया और सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए। उन्होंने दीवार तोड़कर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, झांसी के सर्वेक्षण सहायक, अभिषेक सिंह ने बताया कि विभाग कई बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर चुका है। हर बार पक्की दीवार बनाने पर उसे तोड़ दिया जाता है और सुरक्षाकर्मियों से भी बदसलूकी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई