Jhalawar School Roof Collapse: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से अब तक 7 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई से ज़्यादा छात्र घायल हैं। यह हादसा झालावाड़ ज़िले के मनोहरथाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में हुआ। घटना के समय क्लास के अंदर लगभग 60 बच्चे मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलने के बाद बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक स्कूल की छत बच्चों पर गिर गई। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े और कई बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन।
सामने आई हादसे की दर्दनाक तस्वीरों में देख जा सकता है कि ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए हाथों से मलबा हटाते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद मशीन के ज़रिए मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबे सभी बच्चे 7वीं कक्षा के थे। घटना के समय क्लास के अंदर लगभग 60 बच्चे थे। इस हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत की खबर है, जबकि 10 से ज़्यादा बच्चे घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ज़िला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से बात कर उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा है। शिक्षा मंत्री ने घायल बच्चों का सरकारी खर्च पर इलाज कराने के निर्देश भी दिए हैं।मदन लाल दिलावर ने बताया कि पिपलोदी गाँव में हुई इस दुखद घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ बच्चे घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई