Jaunpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार मोड़ पर मंगलवार देर रात एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों में से सात का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक रोडवेज बस वाराणसी से शाहगंज जा रही थी। बस गलत दिशा में जा रही थी और अचानक एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों में से एक की पहचान देवी प्रसाद (32) पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी पटैला खुटहन के रूप में की है। बाकी की पहचान की जा रही है। इस हादसे में 15 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक लापरवाही बरत रहा था और ओवरटेक करने के चक्कर में बस को गलत दिशा में मोड़ दिया। इसी बीच, सामने से एक तेज़ रफ़्तार ट्रक आ गया और दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। झटके से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग सीटों पर ही फँस गए। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश जारी किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार