Jammu Kashmir Tral Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (pulwama Encounter) जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JEM)के तीन आतंकी मारे गए। त्राल के नादिर गांव में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। केंद्र शासित प्रदेश में 48 घंटे के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए थे। मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख के रूप में हुई है। ये सभी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले हैं।
सूत्रों की माने तो खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने त्राल तहसील के नादेर गांव की घेराबंदी की। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की जवाबी फायरिंग में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए। फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया।
सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए एक आतंकी का नाम शाहिद कुट्टे था, जो शोपियां का रहने वाला था। वह 8 मार्च 2023 को लश्कर में शामिल हुआ था। वह शोपियां के हिरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान अदनान शफी डार के रूप में हुई है, जो शोपियां के वंडुना मेलहोरा का रहने वाला है। वह 18 अक्टूबर 2024 को लश्कर में शामिल हुआ था। वह शोपियां में ही एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले 26 लोगों की मौत गई थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। साथ ही सेना ने पहलगाम में मासूम पर्यटकों की मौत के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। लगातार सफल मुठभेड़ों से सुरक्षा बलों ने साफ संकेत दिया है कि आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। घाटी में चल रहे सर्च ऑपरेशन से आतंकी नेटवर्क पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल