Ramban Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। पहाड़ का मलबा गांव में फैलने से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि रामबन के बनिहाल इलाके में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। वहीं मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद रहा।
अधिकायों की बताया जा कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बहाल करने में अभी पांच दिन और लगेंगे। मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। दरअसल रविवार को रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का करीब 4 से 5 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया और कई वाहन मलबे में दब गए। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। अधिकारी फंसे हुए यात्रियों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराने के लिए आगे आए हैं।
उधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोमवार को खुद राहत अभियान का निरीक्षण करने और नुकसान का आकलन करने के लिए काली मोड़ पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा था कि नुकसान बहुत बड़ा है, लेकिन आपदा स्थानीय स्तर पर हुई है। इसलिए इसे 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित नहीं किया जा सकता। इस दौरान सीएम अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत और सहायता दी जाएगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार