Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। साथ ही सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के सिंघपोरा, चटरू इलाके में कई आतंकियों को घेर लिया है। मारे गए दहशतगर्द जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकी संगठन के बताए जा रहे है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 से 4 आतंकी छिपे हुए हैं।
दरअसल, खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध जगह पर पहुंचे, मौके पर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने अब तक जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह वही आतंकी समूह हो सकता है जो इसी इलाके में हाल ही में हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है।
बता दें कि अभी एक सप्ताह पहले ही सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसके अलावा मई की शुरुआत में दो बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में कुल छह आतंकी मारे गए थे, जिनमें से तीन जैश के सदस्य थे। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह अभियान और तेज हो गया है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। हालांकि, हाल ही में दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई