जालौन: जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार सुबह लगभग 5ः30 बजे गिरथान गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में डॉक्टर दंपति और उनके बेटा-बेटी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बहराइच के मोतीपुर से बेंगलुरु जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए झांसी की ओर से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक खाई में पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर एटा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में छह लोगों को मृत पाया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे। मृतकों की पहचान डॉक्टर ब्रजेश, उनकी पत्नी प्रीति, बेटा अत्ताशय, बेटी मानवी, साली संगीता और उनकी बेटी सिद्दीका के रूप में हुई है। संगीता के पति अंकित और ब्रजेश की बेटी मंदा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में बच्ची मानवी ने भी दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से पिचक गई थी और उसमें फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल था। पुलिस ने क्रेन और अन्य उपकरणों की सहायता से ट्रक और कार को अलग किया। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि कार चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत