लखनऊ : 22 सितंबर से जीएसटी दरों में कटौती का फायदा रेल यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उपलब्ध रेल नीर और IRCTC व रेलवे बोर्ड द्वारा अनुमोदित अन्य ब्रांड की पानी की बोतलों की कीमतों में एक रुपये की कमी होगी। यह व्यवस्था 22 सितंबर से लागू होगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम, रेलवे बोर्ड के खानपान उप निदेशक ए. रंगराजन ने शनिवार को सभी जोनल मुख्यालयों के महाप्रबंधकों और IRCTC के अध्यक्ष को यह आदेश जारी किया। अमेठी स्थित IRCTC का रेल नीर प्लांट लखनऊ, अयोध्या, प्रतापगढ़ और रायबरेली समेत विभिन्न स्टेशनों को रोजाना लगभग 70,000 लीटर पानी की आपूर्ति करता है।
एक लीटर रेल नीर पानी की बोतल 15 रुपये में उपलब्ध है। यह बोतल 22 सितंबर से यात्रियों को 14 रुपये में बेची जाएगी। इसी तरह, 500 मिलीलीटर, 100 मिलीलीटर पानी की बोतल 10 रुपये की जगह 9 रुपये में मिलेगी। रेल नीर के अलावा, रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित अन्य ब्रांडों की 1 लीटर पानी की बोतल भी 14 रुपये में और 500 मिलीलीटर की बोतल 9 रुपये में बेची जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई