सुलतानपुर : जनपद में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लासपूर्वक और व्यापक सहभागिता के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर के पर्यावरण पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व सीडीओ अंकुर कौशिक ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि, योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से तन और मन दोनों निरोगी रहते हैं।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस क्रम में पुलिस लाइन में भी योग सत्र आयोजित हुआ। इसमें पुलिसकर्मियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम व ध्यान की क्रियाएं कीं। जनपद के सभी थानों में भी स्थानीय स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी को रोजाना योग करने के फायदे भी बताए गए। योग दिवस ने जनपद में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक अनुशासन और मानसिक शांति का संदेश भी लोगों को दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल