इंटरनेशनल ट्रेड शो का सबसे बड़ा आकर्षण रहा सीएम युवा कॉन्क्लेव, युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए अवसर
खबर सार :-
यूपी सरकार के महत्वाकांक्षी सीएम युवा मिशन के तहत आयोजित सीएम युवा कॉन्क्लेव ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन ने युवाओं को नए बिजनेस मॉडल से रूबरू कराने के साथ उद्यमशीलता व स्वरोजगार की दिशा में नए अवसर खोले। प्रदेश के युवा स्टार्टअप, उद्यमशीलता, स्वरोजगार व नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कॉन्क्लेव में कई बड़े ब्रांड्स ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी सीएम युवा मिशन के तहत आयोजित सीएम युवा कॉन्क्लेव उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा। पांच दिवसीय आयोजन ने न केवल युवाओं को नए-नए बिजनेस मॉडल्स से रूबरू कराया, बल्कि उद्यमशीलता और स्वरोजगार की दिशा में नए अवसर भी खोले। इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान कुल 12,025 बिजनेस इंक्वायरी, 9,200 पंजीकरण, 377 बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) मीटिंग्स और 90 बिजनेस प्रजेंटेशंस दर्ज किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना सीएम युवा तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस कॉन्क्लेव और एक्सपो ने साबित कर दिया कि प्रदेश के युवा स्टार्टअप, उद्यमशीलता, स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन के बाद बड़ी संख्या में युवा इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करेंगे।
कई बड़े ब्रांड्स ने सफलता की कहानियां कीं साझा
सीएम युवा के नोडल और ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि पांच दिन के कॉन्क्लेव में कई प्रसिद्ध फ्रेंचाइज ब्रांड्स, मशीनरी सप्लायर्स और बिजनेस-ऑन-व्हील्स वेंचर्स ने भाग लिया। इनमें डॉक्टर मोरिंगा, एमबीए मखानेवाला, हनीमैन, चीजी क्रेजी कैफे और ओसियन एंटरप्राइज जैसे ब्रांड्स ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।
इन प्रस्तुतियों ने युवाओं को नवाचार और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की दिशा में प्रेरित किया। सबसे अधिक व्यवसायिक पूछताछ प्राप्त करने वाले ब्रांड्स में ओसियन एंटरप्राइजेज (700+), यूपीसीएस स्टोर (650+), एमबीए मखानेवाला (550+), प्रॉस्पर ग्रुप (500+), और आईक्यूटीएम (450+) शामिल रहे।
3700 से अधिक युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी
सीएम युवा मिशन को यूपीआईटीएस 2025 की सफलता में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'अवार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किए गए। यह सम्मान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन) नंद गोपाल नंदी, मंत्री (एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम एवं वस्त्र) राकेश सचान, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन आलोक कुमार और मिशन डायरेक्टर-सीएम युवा के. विजयेन्द्र पांडियन की मौजूदगी में प्रदान किया। कॉन्क्लेव में मेरठ, सहारनपुर, आगरा और अलीगढ़ मंडलों से 3,700 से अधिक युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में छात्र और नवोद्यमी सीएम युवा पवेलियन में पहुंचे और विभिन्न बिजनेस मॉडल्स को समझने के साथ-साथ अपने सवालों के समाधान भी पाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गणेश चतुर्थी पर महाकाल में चढ़े 5.51 लाख मोदक, खजराना में भव्य श्रृंगार
2026-09-14
-
तमिलनाडु में 36,000 गणेश प्रतिमाओं की होगी स्थापना, चलेंगी स्पेशल बसें
2026-09-14
-
पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा डेंगू, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 1,072 मरीज
2026-09-14
-
बाराबंकी : 20 साल बाद सरयू उफान पर, हेतमपुर में मंदिर.टेलीफोन एक्सचेंज डूबे
2026-09-14
-
मनीषा पांडेय ने की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
2026-09-13
-
सीएम योगी ने साधा पिछली सरकारों पर निशाना
2026-09-13
-
काशी को बदनाम करने की साजिश: नालों में बहाई गिट्टी भरी बोरियां!
2026-09-13
-
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल
2026-09-13
-
आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, होईकोर्ट के आदेश को चुनौती
2026-09-13
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
2026-09-13
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12