सुल्तानपुरः जिले में विधान सभा निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण अभियान–2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ मैदान में जुटा हुआ है। जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर जिलेभर में अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि निर्वाचक नामावली के अद्यतन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस क्रम में समस्त खंड विकास अधिकारियों को बूथ-टू-बूथ जाकर मतदाता सूची के सत्यापन, प्रपत्रों की जांच तथा पात्र मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से संपादित करने के आदेश दिए गए हैं। एस.ए.आर. कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
इसी के तहत डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह, जो कि प्रभारी खंड विकास अधिकारी एवं एईआरओ विधानसभा लंभुआ-190 हैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार गहन निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वाचन प्रक्रिया, फॉर्म–6, 7, 8 और 8A सहित अन्य प्रपत्रों की जांच की तथा नामांकन कार्य की प्रगति का विस्तृत समीक्षा किया। अभियान की रफ्तार बनाए रखने के लिए वह न केवल फील्ड में मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं, बल्कि मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों के द्वारा भी कार्यों पर सतत नजर बनाए हुए हैं।
क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों को उन्होंने मौके पर प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की प्रेरणा मिले। वहीं, जिन स्थानों पर लापरवाही या धीमी प्रगति पाई गई, वहां संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी गई और नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचक नामावली का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सम्मिलित हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जनसामान्य से भी अपील की कि वे अभियान में सहयोग करें और आवश्यक प्रपत्र समय से उपलब्ध कराएं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-26
2026-05-26
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों को लेकर हल्ला बोल, 50 पैसे से 1 रुपये किलो रहा दाम
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में अवैध मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 किलो से ज्यादा मिलावटी मसाले जब्त, एक गिरफ्तार
2026-05-26
मैहर में बनेगा भव्य मां शारदा लोक, 264 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पर्यटन को लगेंगे पंख
2026-05-26
2026-05-26
यूपी में न्याय के लिए टॉवर पर चढ़ने का नया ट्रेंड वायरल, वाराणसी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
2026-05-26
2026-05-26
नकली सरकारी पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, यूपी से MCA डिग्रीधारक गिरफ्तार
2026-05-26
पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम
2026-05-26
2026-05-26
2026-05-26
अस्पताल में चार महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप, डिलीवरी के बाद दिया जाने वाला इंजेक्शन जांच में फेल
2026-05-26
2026-05-26