इंदौर में पति ने की पोस्टल असिस्टेंट पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के इंदौर से रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के डाक कुंज कॉलोनी में एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार है। उनके दोनों मासूम बच्चों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
खबर विस्तार : -
Urmila Saini Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के डाक कुंज कॉलोनी में एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार है। उनके दोनों मासूम बच्चों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनोरमागंज इलाके की डाक कुंजी कॉलोनी में 11 जुलाई को डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत उर्मिला सैनी को उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
इंदौर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
इंदौर के मनोरमागंज स्थित डाक कुंज कॉलोनी में 38 वर्षीय डाक विभाग पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी को उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार है, जबकि उर्मिला के दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां एक ओर उनकी बेटी अपनी मां के खून से लथपथ शव को देखकर सदमे में है, वहीं दूसरी ओर उनका छोटा बेटा अपनी मां को वापस लाने की बात कर रहा है और गुस्से में अपने पापा के लिए कड़वी बात बोल रहा है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले चाकू खरीदा, इसके बाद बच्चों को स्कूल भेजने के बाद उर्मिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। हत्या करने के बाद वह बेटी के स्कूल पहुंचा और कुछ सामान व एटीएम कार्ड देकर दोनों बच्चों को उनकी मौसी के घर जाने की बात कही।
हर दिन प्रताड़ित करता था आरोपी
इसके बाद जब बेटी घर पहुंची तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया। परिजनों के अनुसार घटना से कुछ समय पहले ही सुबह करीब 8 बजे के समय उर्मिला ने अपने भाई मनोज से बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने भाई मनोज मालाकार से किसी वकील से बात कराने के बारे में कहा था। इसके साथ में यह भी कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है, हालांकि परिवार ने इसे घरेलु विवाद मानकर ध्यान नहीं दिया और इसके कुछ ही समय बाद उर्मिला की हत्या की खबर सामने आई। उर्मिला के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद अखिलेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। उर्मिला ने अपनी पति की प्रताड़ना के वजह से महिला थाना जूनी इंदौर और भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी बिना वजह करता था पत्नी पर शक
परिजनों ने यह भी कहा आरोपी हर बार झगड़ा होने पर बाद में माफी मांग लेता था। उर्मिला बच्चों का मुंह देखकर परिस्थिति से समझौता कर लेती थी। इसके बावजूद भी वो हर समय उस पर नजर रखता था और बिना किसी कारण आरोप लगाता रहता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी देता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर विवाद, 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08