श्रीगंगानगर: देश की पूर्व प्रधानमंत्री और 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की और केंद्र की भाजपा सरकार पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित करने, गरीबों के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों और देश के औद्योगिकरण में उनके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल को देश का 'सुनहरा युग' माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रहित में अपने प्राणों तक का बलिदान दिया।
मगलानी ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा एक सोची-समझी साजिश के तहत यह अवधारणा फैला रही है कि देश में तरक्की का दौर केवल 2014 के बाद ही शुरू हुआ। उन्होंने इसे कांग्रेस और इंदिरा गांधी के इतिहास को बदलने की 'घिनौनी कोशिश' करार दिया और कहा कि यह कभी कामयाब नहीं होगी। जिनका देश की आजादी, खुशहाली और तरक्की में कोई योगदान नहीं है, वे खुद को देश हितैषी बताने का दंभ भरते हैं। भाजपा अपनी इन चालों में कभी सफल नहीं हो पाएगी।
इसके अलावा मगलानी ने मतदाता सूचियों के चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें और पूरी मुस्तैदी से जुटें, ताकि भाजपा को सूचियों में कोई गड़बड़ी करने का मौका न मिले। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूचियां साफ-सुथरी होना आवश्यक है और कांग्रेस इस दिशा में सतर्क रहेगी।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड, देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुन्यानी, जिला महामंत्री शंकर असवाल, जसमीतसिंह, कोषाध्यक्ष नरेश सेतिया, गोपालसिंह टक्कर, दौलतसिंह, तेजपालसिंह, मनोज भिड़ासरा, जाफर शरीफ, गौरव शर्मा, बलकरणसिंह बराड़ और एडवोकेट अजय गौड आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई