लखनऊः ज़िला उद्योग बंधु समिति की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के संबंध में बातचीत का सिलसिला तेज हुआ है। डीएम विशाखजी ने बीते दिनों एक बैठक कर इसकी अध्यक्षता भी की। यहां जानकारी दी गई कि सबसे ज्यादा प्रकरण समय में निस्तारित करने से जनपद की रैकिंग 29 से बेहतर होकर 21 हुई है। हालांकि, निवेश मित्र पोर्टल पर कुछ मामले लंबित हैं। इन प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के लिए कहा गया है।
तालकटोरा क्षेत्र में हरदोई रेलवे क्रासिंग तक रोड का चौड़ीकरण होना है। इस संबंध में यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग एवं वन विभाग द्वारा स्टीमेट उपलब्ध करा दिये गये है। सड़क चौड़ीकरण के लिए पिछली बैठक में कई निर्देश दिए गए थे। इसके उपरान्त भी लोक निर्माण विभाग ने स्टीमेट नहीं दिया है। यह मामला तूल पकड़ने लगा है। कारण यही है कि अधिशासी अभियन्ता का स्पष्टीकरण मांगा गया है। दूसरी समस्या यह भी है कि क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हावी है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा है कि नगर निगम, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कराएं। नादरगंज चौराहे से रोड नंबर-1 व 2 होते हुए कान्हा उपवन तथा समदाखेड़ा (टीएस मिश्रा अस्पताल के निकट) तक दो किलोमीटर सड़क सही कराया जाना है। यह कार्य इसी माह पूर्ण हो जायेगा। जबकि एलडीए की 800 मीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। आगामी बैठक के पूर्व वर्क आर्डर जारी करने तथा जून माह तक उक्त सड़क का निर्माण भी होना है।
अमौसी क्षेत्र में यूपीसीडा को निर्देशित किया गया कि सुविधाओं का कार्य त्वरित गति से कराएं। अमौसी एवं सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में नाले से लखनऊ-कानपुर रोड पर जल निकासी गंभीर बनी हुई है। मिनी औद्योगिक आस्थान, मऊ, मोहनलालगंज में अवस्थापना सुविधाओं सड़क, नाली, खडंजा, बाउंड्री आदि के संबंध में थर्ड पार्टी जांच में कतिपय कमियॉ पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा पांच प्रतिशत की कटौती के निर्देश दिये गये हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई