Huma Qureshi Cousin Murder: राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजिन आसिफ कुरैशी ( Asif Qureshi) की मामूल विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना निज़ामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाज़ार लेन में गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आसिफ कुरैशी के घर के मुख्य द्वार के सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाकर किनारे लगाने को लेकर पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने 42 वर्षीय आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने आसिफ के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान उज्जवल (19) और गौतम (18) के रूप में हुई है, जो दिनेश के दोनों बेटे हैं और उसी इलाके के निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। अब इस मामले में एक लड़की का नाम भी सामने आया है। इस लड़की का नाम शैली है। बताया जा रहा है कि शैली के उकसाने पर उज्जवल और गौतम ने आसिफ पर हमला किया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई