Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में प्री-मासून बहुंत जल्द दस्तक देने वाला है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का दौर शुरू हो होने वाला है। ऐसे मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने राज्च में 20-23 जून तक अधिकतर इलाको में बारिश की संभावना जताई है है। जिसको देखते हुए आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संकेत दिए हैं कि इस दौरान प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है।
वैसे तो आमतौर पर हर साल 25 जून के आसपास मानसून हिमाचल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके कुछ दिन पहले सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 20 जून को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है, जबकि 21, 22 और 23 जून के लिए कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 जून को किसी तरह का अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम खराब रहने की उम्मीद है।
20 जून को प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सोलन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन यानी 21 जून को ऊना और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन बिलासपुर और हमीरपुर येलो अलर्ट जारी किया है।
22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसी दिन कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। 23 जून को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। हालांकि 24 जून के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए खासकर मध्यम ऊंचाई वाले संवेदनशील इलाकों और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना के बारे में चेतावनी दी है। भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका जताई गई है। लोगों को यात्रा करते समय सतर्क रहने और खासकर पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत