Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण राज्य में हर जगह तबाही मची हुई है। सबसे खराब स्थिति मंडी में देखने को मिल रही है। यहां सोमवार को भारी बारिश और बादल फटने (Mandi Cloudburst) के कारण अलग-अलग हिस्सों में तबाही जारी है। चिंताजनक बात यह है कि मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं।
मंडी के करसोग और धर्मपुर उपमंडलों में बादल फटने (Mandi Cloudburst) और अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। गोहर और सदर उपमंडलों में भूस्खलन और जलभराव की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। करसोग में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गोहर में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। करसोग के पुराना बाजार (पंजरत), कुट्टी, बराल, ममेल और भ्याल इलाकों में अचानक आई बाढ़ के कारण कई वाहन बह गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
मंडी में भारी बारिश के चलते पंडोह डैम का जलस्तर तेजी से बढ़कर 2922 फीट पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 2941 फीट पर है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे ब्यास नदी पूरे उफान पर है और पानी मंडी शहर के पंचवक्त्र मंदिर तक पहुंच गया है। शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। यहां सभी छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
उधर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से नदी-नालों के नजदीक न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। भारी बारिश के चलते मंडी शहर के पंडोह बाजार में जलभराव हो गया, जहां रात को लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बीती रात रघुनाथ का पधर से प्रशासन ने कई लोगों रेस्क्यू किया। शहर के पैलेस कॉलोनी वार्ड में भी बारिश ने काफी तबाही मचाई, यहां के जेल रोड क्षेत्र में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मंडी कोटली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिसमें कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं बाखली और कुकलाह पुल टूटने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। जबकि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद है। मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। राहत और बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई