Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हादसा उस वक्त हुआ जब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सरकाघाट अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक HRTC की इस बस में 30 यात्री सवार थे। बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी और मसेरन के तरंगला के पास अचानक सड़क से फिसलकर लगभग 20-25 मीटर नीचे गिर गई। इस दौरान बस ने कई पलटियां मारी । इस हादसे में 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जिसमें 5 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबकि कई लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।
हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। साथ ही, एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। इस दौरान पीड़ितों को बस से निकालने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया।
इस बीच, सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तरंगला में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तरंगला में एचआरटीसी बस के गिरने से अब तक सात लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों।"
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल